यूएस की माइक्रो स्कालशिप देश में इकलौती ‘हीरा’ को
अलीगढ़: अगर आप होनहार हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोर्स डिप्लोमा है या डिग्री, पढ़ाई की चाह आपको सबसे अलग और सर्वश्रेष्ठ स्थान दिला सकता है। यह कहावत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कम्प्यूटर्स की छात्रा हीरा सुल्तान ने साबित कर दी है। हीरा देश की इकलौती छात्रा है जिसको इंगिलश एक्सेज माइक्रो स्कालरशिप प्रोग्राम 2012 के लिए चुना गया है। छात्रा यूएस समर एक्सेज प्लस एल्यूमिनी वर्कशाप में भाग लेने जा रही है।
हीरा ने यह उपलब्धि हासिल कर देशभर की छात्राओं के लिए उम्मीद जगा दी है। हीरा का चयन देश भर में अमेरिकी एंबेसी की आयोजित प्रतियोगिता से हुआ है। अब वह एक महीने तक अमेरिका में रहकर वहां के विश्वविद्यालयों का जायजा लेगी, वर्कशाप करेगी और इंटरनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनेगी। इस दौरान स्कूल फार इंटरनेशनल ट्रेनिंग इन ब्रेटलबोरो में तीन दिवसीय कैम्प भी आयाजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन वाशिंगटन डीसी में दो दिवसीय समापन समारोह के बाद होगा। छात्रा 17 जुलाई को वापस भारत आएगी। डिप्लोमा इंजीनियरिंग की इस छात्रा की उपलब्धि पर विवि में समारोह भी आयोजित किया गया। अकादमिक स्टाफ कालेज में आयोजित समारोह में कुलपति लेफ्टिनेंट जनरलजमीरूद्दीन शाह ने छात्रा को बधाई दी। उन्होंने छात्रा को सांस्कृतिक और सामुदायिक दूत करार देते हुए देश का नाम रोशन करने की कामना की।

