25 जुलाई की तैयारी : अन्‍ना की जगह केजरीवाल ने संभाली भ्रमण की कमान

नई दिल्‍ली : जन लोकपाल के लिए टीम अन्‍ना ने 25 जुलाई से आंदोलन का ऐलान भले ही कर दिया है लेकिन अन्‍ना ने आंदोलन से पहले होने वाले जागरूकता दौरों से खुद को दूर ही रखा है। अब अरविंद केजरीवाल के हाथों में ही भ्रमण की कमान है, खास बात यह है कि टीम अन्‍ना में केजरीवाल को अन्‍ना के विकल्‍प के रूप में उभारा जा रहा है।

अन्‍ना की उम्र और सेहत के मद्देनजर अब केजरीवाल को उत्‍तराधिकारी के तौर खड़ा किया जा रहा है। पांच जून के किए गए देश व्‍यापी दौरे में भी यह झलक साफ नजर आती है। 15 जुलाई तक निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम में बलिया से लेकर केरल और आंध्रप्रदेश तक टीम अन्‍ना चक्‍कर लगाएगी। अरविंद सभी प्रमुख स्‍थानों का दौरा करेंगे जबकि किरण बेदी हैदराबाद और जोधपुर ही जाएंगी। इसी प्रकार प्रशांत भूषण केरल और पश्चिम बंगाल में जनसभा को संबोधित करेंगे। टीम अन्‍ना के अहम सदस्‍य मनीष सिसौदिया, गोपाल राय, दिनेश बाघेला, संजय सिंह, चंद्रमोहन और सुनीलम भी दौरा करेंगे। इस पूरे दौरे में टीम अन्‍ना का मुस्लिम चेहरा नदारद रहेगा।

 

 

Leave a Comment

You must be logged in to post a comment.