यूपीएसईई टॉपर चले आईआईटी कैंपस
नाम : रघुवंश राज सक्सेना
आईआईटी रैंक : 31
यूपीटीयू रैंक : 01
पसंदीदा ब्रांच : आईआईटी दिल्ली, कम्प्यूटर साइंस
सपना : सिविल सेवा
रघुवंश राज सक्सेना पिता विवेक सहाय लखनऊ यूनविसर्सिटी में गणित के प्राध्यापक हैं। ऐसे में उनको टॉपर होना ही था। रघुवंश बताते हैं कि वह नियमित टारगेट बनाकर पढ़ाई करते रहे हैं। उनके पिता भी इस मेहनत पर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अगर आप नियमित हैं तो निश्चित रूप से सफलता आपको मिलनी ही है।
……………………………………………………………..
नाम : अदिति जैन
यूपीटीयू रैंक : 02
नोएडा की इस छात्रा ने न सिर्फ खुद को साबित किया है बल्कि टाप टेन में छात्रों का इकलौता परचम लहराया है। अदिति को यूपीटीयू में कोई भी ब्रांच और कालेज मिल जाएगा लेकिन टापरों की च्वाइस आईआईटी- जेईई और एआईत्रिपलई के शीर्ष कालेज हैं। क्या यूपीटीयू के कालेज अदिति की च्वाइस में शामिल हैं। शायद उनकी पसंद भी आईआईटी ही है।
……………………………………………………………………
नाम : हर्षित अग्रवाल
आईआईटी रैंक : 147
यूपीटीयू रैंक : 03
पसंदीदा ब्रांच : आईआईटी कानपुर, कम्प्यूटर साइंस
सपना : इंजीनियर बनने की इच्छा
हर्षित अग्रवाल के पिता आनंद अग्रवाल गल्ले के थोक व्यापारी है जबकि हर्षित ने कोटा में कोचिंग करके दिन रात एक कर दिया। इसका परिणाम भी सामने हैं। वह बताते हैं कि लगातार दो वर्षों की मेहनत के बाद आईआईटी में दाखिला मिलने जा रहा है। अब अगले चार वर्षों तक कठिन पढ़ाई करके अच्छा इंजीनियर बनने की कोशिश ही उनका अगला लक्ष्य है।
…………………………………………………………………..
नाम : सिद्धांत मनोचा
यूपीटीयू रैंक : 04
शहर : लखनऊ
…………………………………………………………………..
नाम : प्रणव कुमार
आईआईटी रैंक : 5552
यूपीटीयू रैंक : 05
पसंदीदा ब्रांच : कम्प्यूटर साइंस
सपना : कम्प्यूटर इंजीनियर
प्रणव कुमार अपने घर भागलपुर से दूर वाराणसी में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे थे। उनके पिता विश्वेश्वर कुमार हिंदुस्तान भागलपुर में स्थानीय संपादक हैं। ऐसे में संघर्ष और जीत का मंत्र उनको घुट्टी में ही मिला है। प्रणव बताते हैं कि उनको एआईत्रिपल के परिणाम का इंतजार है। यहां पर कई कालेज आईआईटी स्तर के हैं। ऐसे में इंजीनियर बनने के लिए वह शीर्ष कालेज के साथ ही कम्प्यूटर साइंस ब्रांच का ही विकल्प चुनेंगे। फिर आईआईटी में दाखिला न मिले तो कोई हर्ज नहीं।
……………………………………………………………………….
नाम : हिमांशु मनचंदा
यूपीटीयू रैंक : 06
शहर : फरीदाबाद, हरियाणा
……………………………………………………………………….
नाम : सुजीत यादव
आईआईटी रैंक : 3994 सामान्य ओबीसी 530
यूपीटीयू रैंक : 07
पसंदीदा ब्रांच : आईआईटी कानपुर
सपना : इंजीनियर बनना
टापर सुजीत यादव का लक्ष्य आईआईटी था। इसका कारण था वह अपने पिता का सपना सच करना। पिता भोला यादव आरपीएफ में हवलदार हैं लेकिन वे अपने दो बेटों को शीर्ष संस्थान में पढ़ाकर इंजीनियर बनाना चाहते हैं। अब उनके परिवार में जश्न का माहौल है। उम्मीद है। मेधावी सुजीत और उसका बीटेक की पढ़ाई कर रहा भाई अमित युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सके।
………………………………………………………………………….
नाम : नमन तनेजा
आईआईटी रैंक : 4775
यूपीटीयू रैंक : 08
पसंदीदा ब्रांच : कैमिकल इंजीनियरिंग
सपना : रिसर्च एंड डेवेलपमेंट सेक्टर में काम
पिता शिक्षक हैं, इसका फायदा नमन को मिलना ही था। उन्नाव जैसे छोटे से शहर में रहकर नमन ने मेहनत के दम पर पढ़ाई की इबारत लिखी। अब उनके पास आईआईटी में पढ़ाई का अवसर है। नमन कहते हैं कि दिल्ली, मुम्बई जहां भी प्रवेश मिलेगा, वहां पढ़ाई कर शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करुंगा।
……………………………………………………………………………………
नाम : रित्विक शुक्ला
यूपीटीयू रैंक : 09
पसंदीदा ब्रांच : एआईत्रिपलई का इंतजार
शहर : झांसी
………………………………………………………………………………………..
नाम : तुसार शर्मा
आईआईटी रैंक : 996
यूपीटीयू रैंक : 10
पसंदीदा ब्रांच : आईआईटी
सपना : वैज्ञानिक
तुसार शर्मा ने इंजीनियरिंग की सभी परीक्षाएं दी हैं और आईआईटी और यूपीएसईई में शानदार प्रदर्शन के बाद अब एआईत्रिपलई के रिजल्ट का इंतजार है। पिता अजय शर्मा अपने बेटे की सफलता से बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि अभी तो शुरूआत है बच्चे के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प चुनने की कोशिश रहेगी। बेटा भी परिवार के सपनों को साकार करने में जुट गया है।

