सीएसए विवि के वैज्ञानिक डाक्‍टर कौशल को यूपी स्‍टेट एवार्ड

लखनऊ। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय के राष्‍ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के समन्‍वयक डाक्‍टर कौशल कुमार को योगदान के लिए उच्‍च शिक्षा विभाग ने स्‍टेट एवार्ड से सम्‍मानित किया है। यह पुरस्‍कार छात्र- छात्राओं में व्‍यक्तित्‍व निर्माण के लिए उनको दिया गया है।

डाक्‍टर कुमार पिछले तीन वर्षों से एनएसएस के संचालक हैं। इस दौरान उन्‍होंने गाजर घास उन्‍मूलन, वृक्षारोपण, मलिन बस्तियों में सफाई, प्रौढ़ शिक्षा, स्‍कूल चलो,एड्स जागरूकता जल संरक्षण एवं रक्‍तदान शिविर आयोजित करके छात्रों को प्रेरणा दी। इसके साथ ही छात्रों के साथ मिलकर हर्बल गार्डन स्‍थापित किया। साथ ही हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव में मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम, नुक्‍कड़ नाटक, पोस्‍टर, क्विज प्रति‍योगिता आयोजित कराकर जागरूक किया। इससे पहले मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने डाक्‍टर कौशल कुमार को सम्‍मनित किया था।

 

Leave a Comment

You must be logged in to post a comment.