मलिन बस्तियों में बिल गेट्स पढ़ाएंगे शिक्षा का पाठ

नई दिल्‍ली। माइक्रोसाफ्ट के संस्‍थापक का इंडिया कनेक्‍शन ग्‍लोबल दुनिया में छिपा नहीं है। भले ही डिग्री की दौड़ में वह खुद पीछे रह गए हो लेकिन मलिन परिवार के बच्‍चों को वह शिक्षा का पाठ पढ़ाकर नई मिसाल पेश करने बिल गेट्स भारत आ रहे हैं। दुनिया का सबसे अमीर आदमी अगली 30 मई को नई दिल्‍ली के साथ ही उत्‍तर प्रदेश भी आएगा। इस दौरान वह प्रदेश के लिए योजनाओं का पिटारा खोल सकते हैं।

अगले सप्‍ताह इंजीनियरिंग फील्‍ड के दो मास्‍टर आपस में मिलेंगे। पेशे से इंजीनियर और राजनीति की नई तस्‍वीर गढ़ने में जुटे उत्‍तरप्रदेश के युवा मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर बिल गेट्स यूपी आ रहे हैं। इस दौरान लखनऊ में गेट्स मुख्‍यमंत्री से मिलकर कई योजनाओें की सौगात भी दे सकते हैं। सचिव स्‍तर पर गेट्स से मिलकर योजनाओं का खांका पहले ही तैयार किया जा चुका है। माइक्रोसाफ्ट मुख्‍य रूप से पिछड़े और गरीब परिवार तथा मोहल्‍लों की स्थि‍ति सुधारने की पहल करेगा। उम्‍मीद है कि खुद गेट्स इन गलियों का चक्‍कर लगाकर दर्द समझने की कोशिश करेंगे।

Leave a Comment

You must be logged in to post a comment.