Millions Job : एनएसई- एनआईएफएम का मार्केट कोर्स

वित्‍तीय बाजारों पर फुलटाइम और वीकेंड कोर्स उपलब्‍ध कराया जाएगा, निवेश एवं व्‍यापारिक कौशल में सुधार के लिए पहली बार एनएसई के डिजाइन किए कृत्रिम मार्केट साफ्टवेयर का इस्‍तेमाल होगा।

नई दिल्‍ली। वित्‍तीय क्षेत्र में भले ही नौकरियों की भरमार हो लेकिन प्रोफेशनल्‍स की कमी अब सरकार और स्‍टॉक एक्‍सचेंज दोनों को सताने लगी है। आंकड़े के मुताबिक 2020 तक इस क्षेत्र में में एक करोड़ से ज्‍यादा नौकरियों की भरमार होगी लेकिन ट्रेंड कामगारों की कमी विकास की रफ्तार धीमी कर सकती है। इसी समस्‍या को दूर करने के लिए नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज एनएसई और नेशनल इंस्‍टीट्यूट आफ फाइनेंसियल मैनेजमेंट एनआईएफफएम ने आपस में हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत पूर्णकालिक पीजी कोर्स और प्रोफेशनल्‍स के लिए एक वर्षीय वीकेंड पीजी कोर्स शुरू किया जा रहा है।

इस कोर्स की खास बात यह है कि छात्रों को कृत्रिम मार्केट मिलेगा जिसमें अपने टेलेंट और व्‍यावसायिक रुख को दिखा सकेंगे। सिम्‍यूलेटेड मार्केट्स साफ्टवेयर पर क्‍लास रूम प्रशिक्षण एवं व्‍यापार प्रशिक्षण साथ साथ मिलेगा। एनएसई के इस कोर्स को लर्न टू ट्रेड कोर्स का नाम दिया गया है। इसमें छात्र और पेशेवर दोनों ही अपने को डेवेलप कर सकेंगे। साथ ही इनवेस्‍टमेंट बैंक्‍स, रिसर्च फर्म्‍स, म्‍यूचुअल फंड, ब्रोकरेज तथा नॉलेज प्रोसेस आउट सोर्सिंग सेंटर में नौकरी के अवसर मिल सकेंगे। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज की संयुक्‍त प्रबंध निदेशिका चित्रा रामकृष्‍णा ने बताया कि एक्सक्‍लूसिव कोर्स के तहत दिल्‍ली स्थितएनएसई कार्यालय और फरीदाबाद में एनआईएफएम में आंशिक रूप से वीकेंड क्‍लासेज होंगी। हास्‍टल भी फरीदाबाद में उपलब्‍ध कराया जाएगा जबकि पेशेवरों को जॉब भी उपलब्‍ध कराया जाएगा। फुलटाइम कोर्स के लिए आन लाइन परीक्षा होगी या फिर कैट, मैट या एक्‍सटी में पर्याप्‍त अंक दिखाने होंगे।

Leave a Comment

You must be logged in to post a comment.