Likho dil se…

ONLINE SCRIPT WRITING COMPETITION- Likho Dil Se

JURY PANEL

मेरे प्‍यारे दोस्‍तों ...

आपके प्‍यार का तहेदिल से शुक्रिया !

आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका इंतजार था। लिखो दिल से स्‍क्रिप्‍ट राइटिंग प्रतियोगिता के परिणाम आपके सामने हैं। यूं तो हमें देशभर से कहानियां और स्‍क्रिप्‍ट मिलीं। एक से एक एक प्रतिभावान लेखकों की कल्‍पना शक्ति से रू-ब-रू होने का मौका मिला और उसमें टॉप फाइव का चयन किया गया। ए नाइस इंटेंशन, जगन, जोरू और साली, कशिश, उम्‍मीद और गुमराम रिश्‍ता को फाइनल चयन के लिए नामांकित किया।

हालांकि सर्वश्रेष्‍ठ के चयन की चुनौती इसके बाद शुरू हुई। मै विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं अपने निर्णायकों का जिन्‍होंने अनुभव की बारीकियों से सर्वश्रेष्‍ठ स्‍क्रिप्‍ट को चुनने की पहल की। खासतौर डाक्‍यूमेंट्री निर्देशक अतुल अरोड़ा। वह परिणाम घोषित करने के लिए अपनी अमेरिका के प्रोजेक्‍ट को बीच में ही छोड़कर भारत आए। अमेरिकी ग्रीन गार्ड हासिल होने के लिए अतुल को बधाई।

युवा अभिनेता और निर्देशक चंद्रभूषण सिंह का विशेष आभार जिन्‍होंने बार-बार कहानी की खूबियों पर बहस की और सर्वश्रेष्‍ठ स्‍क्रिप्‍ट को सार्वजनिक करने में मदद की। इस प्रतियोगिता से जुड़ने के लिए देश के जाने- माने फिल्‍म स्‍क्रिप्‍ट राइटर इकराम अख्‍तर और युवा लेखिका इरा त्रिवेदी का आभार। निर्णायक मंडल ने अमित कुमार की कहानी कशिश को विजेता घोषित किया। डाक्‍यूमेंट्री निर्देशक अतुल अरोड़ा जल्‍द ही इस कहानी पर शार्ट मूवी बनाएंगे।

दो अन्‍य विजेता स्‍क्रिप्‍ट में विपिन अग्निहोत्री की उम्‍मीद और पत्रकार महरीन जाफरी की जगत, जोरू और साली शामिल की गई है। सभी प्रतिभागियों, विजेताओं, निर्णायक मंडल और युवा दस्‍तक टीम को आभार।

आपका दोस्‍त

मनीष शुक्‍ल

manish@yuvadastak.com

8 Comments

  1. AMIT GUPTA says:

    I again congratulate to Team Yuva Dastak specially Manishji To provide such kind of platform for youth.
    Again my best wishes to Team Yuva Dastak !!!!!!!!!!!

  2. this type of event enhances creativity of students …

    My sincere advice is to participate in this event whoever is reading this post..:))

  3. ashish pandey says:

    he guys enjoy this & prove your talant…….

  4. pradep says:

    i am fond of creative writing.. its really good platform to youth

  5. muzzammil says:

    Nice to see your announcement and getting a chance to show our talents on the platform of yuvadastak. I hope this Will surely produce good script writers in this session. Thanks a lot!

Leave a Comment

You must be logged in to post a comment.