छोटे व्‍यापारी और राज्‍य मंत्रियों में सीधी बात

लखनऊ : प्रदेश में उद्योगों के लिए माहौल बनाने के लिए इंडियन इंडस्‍ट्रीज एसोसिएशन सरकार और छोटे व्‍यापारियों के बीच पुल बनाने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में सप्‍ताह में दूसरी बार प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों और व्‍यापारियों में चार घंटे तक सीधी बात चली। इस बार एजेंडा में दो मांगों का इजाफा हो गया है। राज्‍य मंत्री लघु उद्योग एवं निर्यात भारत भारण गंगवार और राज्‍य मंत्री मुख्‍यमंत्री प्रोटोकॉल प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा ने व्‍यापारियों की समझाएं सुनी साथ ही जल्‍दही मुख्‍यमंत्री से वार्ता का आश्‍वासन दिया।

राज्‍यमंत्री लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्‍साहन के साथ बैठक में प्रदेश अध्‍यक्ष जुगल किशोर महामंत्री मनीष गोयल ने व्‍यापारियों की समस्‍याएं रखी। लोकल चेयरमैन प्रशांत भाटिया ने बताया कि सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योगों के लिए अलग नीति के साथ ही इस बार श्रम नीति के अमलीकरण को व्‍यवहारिक बनाने की मांग की गई है। छोटे उद्योगों के जमीन आसानी से फ्री होल्‍ड कराई जाए। इंडस्‍ट्री की समस्‍या को खत्‍म करने के लिए स्‍थापित किए गए उद्योग बंधुओं को सक्रिय किया जाए। प्रदूषण संबंधित सहमति की न्‍यूनतम अ‍वधि पांच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष की जाए। उद्योगों की सबसे बड़ी समस्‍या बिजली उपलब्‍धता को 24 घंटे सुनिश्चित किया जाए। मार्केट डेवेलपमेंट की योजना को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। वैट की जटिलता को खत्‍म करने के साथ ही व्‍यापारियों की रायशुमारी हो। बैठक में वीके अग्रवाल, अनिल गुप्‍ता, शिवशंकर अवस्‍थी, संजय कुमार, जी सी चतुर्वेदी, राजेश मिगलानी आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

You must be logged in to post a comment.