CSA Girl Won National Gold Medal

कानपुर। अखिल भारतीय कृषि विश्‍वविद्यालय राष्‍ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय के छात्र- छात्राओं को शानदार प्रदर्शन के लिए सम्‍मानित किया। कुलपति डाक्‍टर जीसी तिवारी ने लांग जम्‍प में गोल्‍ड मेडल हासिल करने वाली छात्रा प्री‍त को प्रतीक चिन्‍ह और प्रमाण पत्र दिया।

एमएससी कृषि, जीव और रसायन विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा प्रीत को एसबीआई की ओर से 60 हजार रुपये की प्रोत्‍साहन राशि भी प्रदान की गई। डीन स्‍टूडेंट वेलफेयर ने भी होनहार छात्रा को 1100 रुपये का चेक दिया।

प्रीत के अलावा 43 अन्‍य छात्र-छात्राओं ने राष्‍ट्रीय खेल में शानदार प्रदर्शन किया। मीडिया प्रभारी डाक्‍टर नौशाद खान ने बताया कि कैंपस में इको फ्रैंडली वातावरण को बढ़ाने के लिए छात्रावासों में भी सोलर लाईट लगाई जाएगी। डाक्‍टर एस के विश्‍वास ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्‍तुत की।

 

Leave a Comment

You must be logged in to post a comment.